बेनजीर का शाही महल अब सेक्स पार्टीज का अड्डा!
लंदन। 
पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बेनजीर भुटटो का कभी राजनैतिक और शाही पार्टियो के लिए जाने जाना वाला महल अब सेक्स पार्टियों का अड्डा बन गया है। लंदन का रॉकवुड हाऊस अब गुप्त रूप से आयोजित होने वाली ग्रुप सेक्स, वाईफ स्वॅपिंग और नग्न पार्टियों के लिए काम आ रहा है। 15 कमरों का यह आलीशान महल फिलहाल 8.9 मिलियन पौंड में बिकाऊ है।
बेनजीर का शाही महल अब सेक्स पार्टीज का अड्डा!अगस्त में इसमें दो दिवसीय हिडोनिस्ट आर्गी का आयोजन किया गया। इस पार्टी की टिकट प्रति व्यक्ति 450 पौंड थी। इस पार्टी को "पाप के छोटा उत्सव" के रूप में भी जाना जाता है। पार्टी आयोजक फर्म लिटिल लीएईसंस ने प्रतिभागियों को केवल एक सप्ताह पहले ही आयोजन स्थल का नाम बताया गया। इसके लिए प्रतिभागियों को गुप्त पासवर्ड दिया गया। यहां पर प्रतिभागियों को तालाब के पास, आग के पास, होट-टब और जंगल में सेक्स के लिए आमंत्रित किया गया। आयोजकों ने गेस्ट्स को इन सब के बाद महल में बेहद उत्तेजक रात बिताने का भी ऑफर किया। 
डेलीमेल की खबर के मुताबिक राकवुउ हाऊस 1995 से 2004 तक पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के नाम था। विश्व के दिग्गज नेताओं की पार्टियों से आबाद रहने वाला राकवुड हाऊस अब हर तरह के सेक्स आयोजनों का केंद्र बन गया है। इन पार्टियों के आयोजन का खुलासा तब हुआ जब राकवुड हाऊस को बेचने की खबर सामने आई। महल के पुराने स्वरूप को मिटाकर इसे आधुनिक इमारत में बदला जाएगा। इसकी लागत 8.9 पौंड मिलियन होगी।
हाल ही में रॉकवुड हाऊस के किराएदार से जब इन पार्टीज के बारे में पूछा गया, तो उसने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि यह कोई आयोजन स्थल नहीं है। यह एक निजी घर है। यहां पर कभी-कभार मैं निजी पार्टीयों का आयोजन करता हूं जिसमें खुले दिमाग के और शानदार लोगो शामिल होते हैं। 
इनमें से अधिकतर आयोजन संगीत से जुड़े होते हैं या फिर चैरेटी से जुड़े कार्यक्रम होते हैं। हां, कुछ आयोजन सेक्स पार्टी जैसे होते हैं, लेकिन इसमें शर्म की कोई बात नहीं है। यह सब कुछ कानून के दायरे में होता है और प्रशासन को इसमें कोई एतराज नहीं है। ये सब हंसी-खुशी के आयोजन हैं, अन्य रेव पार्टी की तरह यहां प्रतिबंधित नशीले पदार्थो का सेवन नहीं होता है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top