नवनीत ने जीता मिस वर्ल्ड मल्टीमीडिया खिताबनवनीत ने जीता मिस वर्ल्ड मल्टीमीडिया खिताब
इंडोनेशिया।
पोंड्स फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2013 की विजेता नवनीत कौर डिल्लन ने इंडोनेशिया में आयोजित मिस वल्र्ड 2013 में मल्टीमीडिया खिताब जीत लिया है। नवनीत ने मिस थाईलैण्ड और मिस नेपाल को पछाड़ कर खिताब पर कब्जा किया।
मिस वल्र्ड मल्टीमीडिया अवार्ड पिछले साल ही शुरू किया था। इसको पहली बार भी एक भारतीय सुंदरी वन्या मिश्रा ने जीता था। नवनीत मिस वर्ल्ड खिताब की एक अन्य कैटेगरी ब्यूटी विथ अ परपॅज में भी आखिरी 10 फाइनलिस्ट में थी। हालांकि वे यह खिताब नहीं जीत पाई।
मिस वर्ल्ड का मल्टीमीडिया अवार्ड उन प्रतिभागी को दिया जाता है जो मिस वर्ल्ड वेबसाइट और इस पर प्रतिभागी के फेसबुक पेज को बेहतर तरीके से प्रजेंट करते हैं। प्रतियोगियों को इन वेब पेज पर अपडेट्स डालने होते हैं। फेसबुक पेज पर फेंस से इंटरएक्शन करना होता है। साथ ही फोटो, वीडियो और स्टेट्स शेयर करने होते हैं। इस पेज पर आए लाइक्स, शेयर और कमेंट्स से अर्जित प्वाइंटस की संख्या से विजेता घोçष्ात किया जाता है।
नवनीत के फेसबुक पेज पर 1 लाख 20 हजार से ज्यादा सक्रिय फैंस हैं और नवनीत कीपोस्ट हर सप्ताह 10 लाख से ज्यादा लोगो तक पहुंचती है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top