शिकागो धर्म सम्मेलन को समर्पित दिवस पर आयोजन

बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा

बाड़मेर 11 सितम्बर 
सिर पर भगवा टोपी पहने बुधवार की रोज बड़ी संख्या में युवा स्वामी विवेकानन्द के कदमों पर चलते हुए भारत जगाने के लिए दौडे़। बुधवार को सुबह स्थानीय गांधी चैक पर चारों ओर उमड़ा युवाओं का सैलाब, एक विहगंम दृष्य प्रस्तुत कर रहा था, स्वामी विवेकानन्द के षिकागो धर्म सम्मेलन में हिन्दु धर्म पर दिये अद्भुत भाषण को समर्पित दिवस पर सम्पूर्ण देष में भारत जागो दौड़ का आयोजन हुआ, जिले में हुई दौड़ में युवा शक्ति का अविस्मरणीय उत्साह नजर आया। 
युवा सम्मेलन के कार्यक्रम संयोजक पूरसिंह राठौड़ ने बताया कि सवेरे आठ बजे गांधी चैक से प्रारम्भ होकर स्टेषन रोड़, अंहिसा सर्किल, विवेकानन्द सर्किल, नेहरू नगर फाटक से होते हुए आदर्ष स्टेडियम पहुंची, दौड़ को स्वामी प्रताप पुरी शास्त्री, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ संचालक पुखराज गुप्ता, विभाग प्रचारक बाबुलाल, जिला परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा ने केसरिया झण्डी दिखाकर रवाना किया।

विवेकानंद के आदर्षो को अपनाये युवा- स्वामी प्रताप पुरी 
भारत जागो दौड़ को रवाना करने से पूर्व स्वामी प्रताप पुरी शास्त्री ने कहा कि एक बार फिर से भारत को जगाने की मुहिम युवाओं ने शुरू की है यह प्रेरणास्प्रद है। युवा वर्ग स्वामी विवेकानन्द के आदर्षो को अपनाये।

रन फोर नेषन “देष के लिये दौड़ो“- बाबुलाल विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कहा कि भारत का युवा देषहित के लिये दौड़े, उन्होनें कहा कि युवाओं का सैलाब भारत को इसी तरह जगाने के लिए दौड़ा तो दुनिया कोई भी ताकत आगे बढ़ने से रोक नहीं सकती। 

“भारत जागो विष्व जगाओं“ - के नारो से गूंजा शहर 
भारत जागो दौड़ में स्कुली छात्रों के साथ ही महाविद्यालय के विद्यार्थी, युवा व्यवसायी सहित बड़ी संख्या में युवा वर्ग ने षिरकत की। इस दौरान सभी ने भारत जागो विष्व जगाओं, भारत माता की जय, स्वामी विवेकान्द अमर रहे, नन्द के आंनद की जय विवेकानन्द की सरीके उद्घोष लगाकर शहर को गुंजायमान किया। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने दौड़ में हिस्सा ले रहे युवाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में दिलीप सिन्धी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

युवा सम्मेलन कार्यक्रम संयोजक पूरसिंह ने बताया कि 15 सितम्बर को 1 बजे आदर्ष विद्या मंदिर लंगेरा रोड़ में युवा सम्मेलन रखा गया है। उसमें अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को भाग लेने का आह्वान किया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top