एयर मार्शल दलजीतसिंह पहुंचे उत्तरलाई
बाड़मेर।
कामडिंग इन चीफ दक्षिण पश्चिम वायु कमान एयर मार्शल दलजीतसिंह ने शुक्रवार को वायुसेना स्टेशन उत्तरलाई का दौरा किया। सिंह अपनी पत्नी और कल्याण संगठन (क्षेत्रीय) की अध्यक्ष श्रीमती हरजीतकौर के साथ उत्तरलाई पहुंचे।
यहां उनकी एयर कमोडोर कमाडिंग वायु सेना स्टेशन उत्तरलाई आशुतोष दीक्षित, श्रीमती अर्चना दीक्षित सहित प्रधान स्टाफ, अधिकारियों, विभिन्न यूनिट के कमान अधिकरियों ने अगवानी की। उन्होंने सामाजिक विषयों पर वरिष्ठ अधिकारियों से मंत्रणा की। उनका दौरा मुख्यत: जमीनी हकीकत व क्रियाकलापों का अवलोकन करने पर रहा। शनिवार को वे लड़ाकू जहाज की उड़ानों व कार्य विधियों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वायु सेना उत्तरलाई की विभिन्न जन कल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी भी लेंगे।
गौरतलब है कि उत्तरलाई स्टेशन गौरवपूर्ण इतिहास के साथ पश्चिमी सीमा का अहम बेस है। दलजीतसिंह ने 1976 में भारतीय वायुसेना में कमीशन प्राप्त किया। तब से वे भारतीय वायुसेना के विभिन्न लड़ाकू विमानों का उड़ाने का अनुभव प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने देश व विदेश में कई पदों पर कार्य किया। श्रीमती हरजीत कौर प्रकृति प्रेमी और पाक विद्या में निपुण महिला है। उन्होंने जायका पुस्तक भी लिखी है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें