सोनी ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोनीत
बाड़मेर.
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मेजर परबत सिंह राठौड़ ने धनराज सोनी को भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर ओबीसी प्रकोष्ठ नव मनोनीत जिलाध्यक्ष ने पार्टी के हित में कार्य करने एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सोनी वर्तमान में मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज बाड़मेर के अध्यक्ष पद पर भी है। सोनी के जिलाध्यक्ष बनने पर स्वर्णकार समाज के लोगों में खुशी छा गई।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें