मुंबई गैंगरेप का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार
मुंबई।
मुंबई पुलिस ने फोटो पत्रकार के साथ हुए गैंगरेप के चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस बीच घटना के विरोध में जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार देर रात गिरफ्तार किए गए चौथे आरोपी की पहचान कासिम बंगाली के रूप में हुई है। इससे पहले शनिवार को ही पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था और एक अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी शुक्रवार को ही हो गई थी।
अंधेरी क्षेत्र के डीसीपी अम्बादास पोटे के मुताबिक तीसरा आरोपी सिराज रहमान मुंबई के गोवंडी इलाके से पकड़ा गया। इससे पहले शनिवार को ही एक अन्य संदिग्ध को भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। पुलिस ने इसका नाम विजय जाधव बताया है और ये भी जानकारी दी है कि उसने अपना गुनाह कबूल लिया है।
शनिवार को कोर्ट मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को 30 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पीडिता ने पुलिस को अपना बयान दर्ज करवा दिया है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने कई स्थानों पर पीडिया को न्याय दिलाने को लेकर प्रदर्शन किया।
इस मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस की स्थानीय यूनिट में एक विशेष दस्ते का गठन किया गया था। क्राइम ब्रांच की विशेष टीम भी इस मामले की जांच कर रही है। गुरूवार को रात आठ बजे के करीब लोवर परेल के शक्ति मिल इलाके में पांच लोगों ने फोटो पत्रकार के साथ रेप किया था।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें