महिला कांग्रेस बूथ कमेटियों का गठन शुरू
बाड़मेर, 12 अगस्त।
कांग्रेस संगठन को सुदृढ़ एवं मजबूती प्रदान करने के लिऐ बूथ स्तर पर महिला कांग्रेस बूथ कमेटियों के गठन का आगाज किया गया।
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित जिला महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक अध्यक्ष विजयलक्ष्मी राजपुरोहित की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों के मध्यनजर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने हेतु बूथ कमेटियों का गठन किया जा रहा है। बूथ कमेटियों के गठन से महिलाऐं सशक्त होकर पार्टी के लिए कार्य करेंगी। बैठक में जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी राजपुरोहित ने महिलाओं से अधिकाधिक संख्या में महिलाओं को सक्रिय करके पार्टी संगठन को सहयोग करने का आह्वान किया।
आज की बैठक में बाड़मेर ग्रामीण ब्लाॅक अध्यक्ष गोरधनसिंह राठौड़, जिला प्रवक्ता मुकेश जैन, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश मंगल, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शांति मंगल, शांति गहलोत, कमला देवी चैहान, महामंत्री ममता मंगल, कार्यकारिणी सदस्य संतोष चैहान, माया देवी, लीला डागा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें