मोदी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित करने के लिए युवाओं ने लिखे पत्र
बाड़मेर.
बाड़मेर में मोदी आर्मी के द्वारा मंगलवार को स्थानीय अहिंसा सर्किल पर पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को पोस्टकार्ड लिख कर नरेन्द्र दामोदर भाई मोदी को भारतीय जनता पार्टी का प्रधानमन्त्री का उम्मीदवार घोषित करने की मांग की गई हैं। मोदी आर्मी के अशोक सारला के नेतृत्व में आयोंजित इस पोस्टकार्ड अभियान के प्रथम दिन युवाओं ने बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पोस्टकार्ड लिखे। इन पत्रों में उन्होंने लिखा हैं कि आमजनता और भारतीय जनता पार्टी का हर आम कार्यकर्त्ता मोदी को देश का प्रधानमन्त्री देखना चाहता हैं इसलिए भारतीय जनता पार्टी इन भावनाओं को समझते हुए नरेन्द्र मोदी को प्रधानमन्त्री पद का उम्मीदवार घोषित करें। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष को लिखे गये इन पत्र में कार्यकर्ताओं ने बताया हैं कि जिस तरीके से पिछले एक दशक में नरेन्द्र मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहकर गुजरात को विकसित और मॉडल राज्य स्थापित किया हैं वैसे ही अगर वे प्रधानमन्त्री बनेंगे तो भारत देश को भी विकसित और मॉडल राष्ट्र बना देंगे। अशोक सारला के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक इस अभियान को कई स्थानों पर चलाया जाएगा और युवाओ की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top