जयपुर।
मुंबई में महिला फोटो पत्रकार के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना से दु:खी राजस्थान की राज्यपाल माग्रेüट आल्वा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आखिर ये मर्दो को हो क्या गया है।
कभी 3 साल की बच्ची तो कभी 60-65 साल की वृद्ध महिला को हवश का शिकार बनाया जा रहा है। ऎसी घटनाएं हमारे सामाजिक मूल्यों के पतन की ओर इशारा कर ही हैं।
राज्यपाल आल्वा शनिवार को जयपुर में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर की महिला शाखा के उद्घाटन समारोह को संबोघित कर रही थी। उन्होंने कहा कि जहां महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है वहीं आज ऎसी दुर्दशा चिंता का विषय है।
आए दिन महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं सामने आ रही है। कभी 3 साल की छोटी बच्ची तो कभी 60-65 साल तक वृद्ध महिला दरिंदगी का शिकार हो रही हैं। ये क्या हो गया है मर्दो को?

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें