सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय में हुआ कई कार्यक्रमो 




का आयोजन

बाड़मेर। सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय मंे गुरूवार को स्वतंत्रता दिवस पर उप महानिरीक्षक बी.के.मेहता ने ध्वजारोहण किया। उन्हांेने जवानांे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सदैव सतर्क रहने को कहा।
इस दौरान उप महानिरीक्षक मेहता ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाष डालते हुए कहा कि लंबे समय के बाद आजादी मिली थी। उन्हांेने माई अर्थ माई डयूटी कार्यक्रम के तहत जवानांे को पौधारोपण करने एवं लगे हुए पौधांे की सुरक्षा करने की शपथ दिलाई। उन्हांेने कहा कि सीमा सुरक्षा बल वृहद स्तर पर पौधारोपण के लिए अभियान चला रहा है। उन्हांेने जवानांे से सरहद की हिफाजत के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आहवान किया। ध्वजारोहण के उपरांत उप महानिरीक्षक मेहता ने क्षेत्रीय मुख्यालय एवं 171 वी वाहिनी के अस्पताल का भ्रमण कर उपचाराधीन सीमा सुरक्षा बल के कार्मिको को फल एवं मिठाई का वितरण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मुुख्यालय बाड़मेर में बड़े खाने का भी आयोजन किया गया। इसमें सीमा सुरक्षा बल के अधिकारीगण,अधीनस्थ अधिकारीगण एवं अन्य कर्मचारी शामिल हुए। उन्हांेने इस दौरान एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसी तरह स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष में बालीबाल मैच का आयोजन किया गया, जिसमें सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर और जिला प्रषासन/जिला बालीबाल संघ बाड़मेर की टीमो के मध्य गुरूवार शाम 5 बजे स्थानीय डाक बंगले के प्रागण, बाड़मेर में खेला गया। जिसमें सीमा सुरक्षा बल की टीम विजयी रही।

जीवन भर करेंगे पर्यावरण संरक्षण के कार्यः माई अर्थ माई डयूटी अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल के जवानांे ने शपथ ली कि मनुष्य जीवन को सुरक्षित रखने के लिए वे जीवन भर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करते रहेंगे। सीमा सुरक्षा बल की ओर से पूरे देष मंे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए माई अर्थ माई डयूटी अभियान चलाया जा रहा है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top