मुंबई गैंगरेप का 5वां दरिंदा भी गिरफ्तार
मुंबर्ई।
मुंबई फोटो पत्रकार गैंगरेप के मामले में पांचवें आरोपी मोहम्मद सलीम अन्सारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे नई दिल्ली से गरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी के साथ ही सभी आरोपी गिरफ्त में आ चुके हैं।
इससे पहले शनिवार देर रेत रात गिरफ्तार किए गए चौथे आरोपी की पहचान कासिम बंगाली के रूप में हुई है। शनिवार को ही पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था और एक अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी शुक्रवार को ही हो गई थी।
अंधेरी क्षेत्र के डीसीपी अम्बादास पोटे के मुताबिक तीसरा आरोपी सिराज रहमान मुंबई के गोवंडी इलाके से पकड़ा गया। इससे पहले शनिवार को ही एक अन्य संदिग्ध को भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। पुलिस ने इसका नाम विजय जाधव बताया है और ये भी जानकारी दी है कि उसने अपना गुनाह कबूल लिया है।
शनिवार को कोर्ट मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को 30 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पीडिता ने पुलिस को अपना बयान दर्ज करवा दिया है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने कई स्थानों पर पीडिया को न्याय दिलाने को लेकर प्रदर्शन किया।
इस मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस की स्थानीय यूनिट में एक विशेष दस्ते का गठन किया गया था। क्राइम ब्रांच की विशेष टीम भी इस मामले की जांच कर रही है। गुरूवार को रात आठ बजे के करीब लोवर परेल के शक्ति मिल इलाके में पांच लोगों ने फोटो पत्रकार के साथ रेप किया था।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें