चेन्नई एक्सप्रेस ने कमाया 200 करोड़ !
मुंबई।
बॉलीवुड की सबसे अघिक कमाई करने वाली 3 इडियट्स को पीछे छोड़ शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की चेन्नई एक्सप्रेस कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। 13 दिनों में इंडियन मार्केट में टिकट बिक्री से 200 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है और अब इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म के पायदान पर पहुंचने वाली है।
जानकारी के अनुसार फिल्म गुरूवार तक 200.35 करोड़ रूपये कमा चुकी है और शुक्रवार को थ्री इडियट्स 202 करोड़ की कमाई से आगे निकल जाएगी। 200 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ ही शाहरूख ने सलमान की एक था टाइगर की कमाई 198 करोड़ रूपए का रेकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
लगभग 200 करोड़ का कारोबार करने वाली फिल्में
3 इडियट्स
कलेक्शन- 202 करोड़
स्टारर- आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर
चेन्नई एक्सप्रेस
कलेक्शन- 200*
स्टारर- शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण
एक था टाइगर
कलेक्शन- 198.78 करोड़
स्टारर- सलमान खान, कैटरीना कैफ
ये जवानी है दीवानी
कलेक्शन- 188.57 करोड़
स्टारर- रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण
दबंग-2
कलेक्शन- 155 करोड़
स्टारर- सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा
टोटल कलेक्शन (घरेलु व विदेशी बॉक्स ऑफिस पर)
3 इडि्यट्स - 392 करोड़
चेन्नई एक्सप्रेस -314 करोड़
एक था टाइगर - 310 करोड़
ये जवानी है दीवानी - 301 करोड़
दबंग 2 - 250 करोड़
हॉलीवुड के मुकाबले बहुत कम
जहां एक तरफ बॉलीवुड में महज 100 या 200 करोड़ की कमाई करने पर इतना जश्न मनाया जाता है। यदि इसका हॉलीवुड से कम्पेरिजन किया जाए तो यह बहुत कम है। हॉलीवुड में ऎसी फिल्में है जिन्होंने करोड़ों में नहीं अरबों का बिजनेस किया है।
अवतार - 2.7 अरब
टाइटेनिक - 2.1 अरब
द एवेंजर्स - 1.511 अरब
हैरी पॉर्टर एंड द डेथली हैलोज पार्ट 2 - 1.328 अरब
ट्रांसफार्मर- डार्क ऑफ द मून- 1.123 अरब

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें