बाड़मेर।
पिछले विधानसभा चुनावों में वसुंधरा को हराने के आरोपों से घिरे पूर्व विदेश मंत्री और भाजप के राष्ट्रीय नेता जसवंत सिंह एक बार फिर भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष राजे के साथ एक मंच पर मंगलवार को दिखे। जसवंत सिंह ने जैसलमेर और पोकरण की जनसभाओं में जनता से आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी क ो विजयी बनाने और राजे को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाने की लोगों से अपील की।
जसवंत सिंह वसुंधरा के साथ होने से मारवाड़ में राजे की राह राजनीतिक राह अब आसान हो गई र्है। सुराज यात्रा के मंच पर राजे के साथ जसवंत सिंह की उपस्थिति ने भाजपा कार्यकर्ता में नया जोश भर दिया है। पिछली बार देवी मूर्ति और रियान प्रकरण के मामले में वसुंधरा को मुसीबत में डालने वाले जसवंत सिंह ने एक बार फिर वसुंधरा का साथ देकर कांग्रेसी खेमे में खलबली मचा दी है।
राजे इन दिनों बाड़मेर जिले में यात्रा पर हैं और जिले में अभी नौ सभाएं आयोजित करनी हैं। बताया जाता है कि वसुंधरा इस बार जसवंत सिंह के बेटे एवं पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह को राजस्थान की राजनीति में विशेष महत्व दे रही हैं। उन्हें भीलवाडा और टोंक जिले का प्रभारी बनाया गया है। जसवंत और वसुंधरा के एक साथ आने पर राजनीतिक खेमों में नये समीकरण के रूप में देखा जा रहा है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें