फांसी के फंदे पर झूल गई जिया खान 
मुंबई। 
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने देर रात आत्महत्या कर ली। जिया ने जुहू स्थित घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी की। 25 साल की जिया घर में अपनी मां रबिया के साथ रह रही थी लेकिन घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। 
home newsबॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने टि्वटर पर जिया खान की मौत की खबर को ब्रेक किया। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुुलिस सुसाइड की वजह का पता लगाने में जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना सोमवार रात 11 बजे की है। 
जिया के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के लिए शव कूपर अस्पताल भेजा गया है। 
जिया की मां ने पुलिस को 11.45 बजे घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस आत्महत्या की वजह का पता लगाने के लिए घर में मौजूद हर शख्स से पूछताछ की है।
पुलिस नौकरानी,वॉचमैन और पड़ोसियों से हर उस व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है,जिनकी पिछले दिनों में जिया से मुलाकात हुई थी। जिया के करीबी सूत्रों के मुताबिक निजी कारणों से वह पिछले काफी समय से अवसाद में थी। एक्टिंग में वापसी के लिए वह कोशिश कर रही थी। अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर वह फिल्म निर्माताओं से मुलाकात भी कर रही थी।
जिया को नफीसा खान के रूप में जाना जाता था। उनकी परवरिश इंग्लैण्ड में हुई थी। हाल ही में वह मां रबिया के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थी। जिया की पहली फिल्म थी निशब्द। 2007 में आई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। फिल्म के निर्देशक थे रामगोपाल वर्मा।
जिया ने 2008 में आई गजनी मूवी में आमिर खान के साथ काम किया था। जिया खान की आखिरी फिल्म थी साजिद खान की हाउसफुल-2। 2010 में आई इस फिल्म में वह अक्षय कुमार,दीपिका पादुकोण,रितेश देशमुख और लारा दत्ता के साथ दिखाई दी थी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top