दिलीप पालीवाल जोधपुर शहर का प्रभारी नियुक्त
 बाड़मेर 
भारतीय जनता पार्टी के आगामी 26 जून को जेल भरो आंदोलन राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के लिये पूर्व संभाग प्रभारी दिलीप पालीवाल को जोधपुर शहर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजयुमो के जिला महामंत्री डूंगरसिंह महेचा ने बताया कि पूर्व संभाग प्रभारी दिलीप पालीवाल को भाजपा के राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन के लिए जोधपुर शहर का प्रभारी नियुक्त किया है।
भाजपा का आगामी 26 जून को जेल भरो आंदोलन अपने आप में महत्वपूर्ण है। 26 जून 1975 को श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा पूरे देश में आपातकाल लागू किया गया था तथा लोकतंत्र का गला घोंटकर न्याय पालिका को धता बता दिया था तथा भारतीय संविधान को अस्वीकार कर दिया गया था। देश के राष्ट्रप्रेमी लोगों को जेलों में बंद कर दिया गया था। आज कांग्रेस उसी राह पर चलकर सी.बी.आई. दुरूपयोग कर रही है, घोटालों में आकंठ डूबी हुई है। आमजन इनके क्रियाकलापों से दुःखी हो चुका है, महंगाई चरम पर है, युवा हताश और निराश है तथा देश निराशा की गर्त में जा रहा है।भाजयुमो जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए तैयार है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top