भारतीय जनता पार्टी का जेल भरो आंदोलन 26 को
बाड़मेर 
केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार द्वारा सी.बी.आई. का दुरूपयोग करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 26 जून को जेल भरो आंदोलन किया जायेगा।भाजपा के जिला महामंत्री वीरसिंह भाटी ने बताया कि कांग्रेस सरकार द्वारा जिस तरह सी.बी.आई. का दुरूपयोग का निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है वह निंदनीय है और इसके विरोध में जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है।केन्द्र सरकार ने सी.बी.आई. को अपना रिमोट कंट्रोल बना रखा है। जिससे वो जब चाहे जिस पर चाहे सी.बी.आई. का शिकंजा कस देती है। विशेषकर कांग्रेस सी.बी.आई. को अपनी सरकार बचाने, अपने विरोधियों को बदनाम व अपमानित करने के लिये ऐसे घृणित कार्य कर रही है। आम जन में इस तरह की कार्यवाही को देखकर सी.बी.आई. से विश्वास खत्म होता जा रहा है जो कि किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।
भाटी ने कहा कि सी.बी.आई. एक स्वतंत्र संस्था है जिसे वर्तमान केन्द्र सरकार द्वारा अपने हाथों की कठपुतली की तरह उपयोग में लाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इन्हीं सबके विरोध में भाजपा द्वारा आगामी 26 जून को कलेक्टर कार्यालय के सामने एक विशाल सभा का आयोजन किया जायेगा और उसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी गिरफ्तारियां दी जायेंगी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top