पेट्रोल की कीमत में 2 रूपए इजाफा 

नई दिल्ली। 
तेल के दामों में एक बार फिर "आग" लग गई है। आज आधी रात के बाद से पेट्रोल दो रूपए और महंगा मिलेगा।डॉलर के मुकाबले रूपया लगातार गिर रहा है और इसी को कारण बताते हुए पेट्रोल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दो रूपए प्रति लीटर बढ़ोतरी (स्थानीय कर अतिरिक्त) का ऎलान किया है। ये बढ़े दाम शनिवार आधी रात के बाद से प्रभावी हो जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार डीजल भी 45 से 50 पैसे प्रति लीटर महंगा हो सकता है। डॉलर के मुकाबले रूपया लगातार टूट रहा है। शुक्रवार को एक डॉलर की कीमत 57.51 रूपए थी। इसके कारण कच्चे तेल का आयात पहले से महंगा पड़ रहा है। दिल्ली में स्थानीय कर मिलाकर एक लीटर पेट्रोल की कीमत 63.99 रूपए की तुलना में 2.40 रूपए बढ़कर 66.39 रूपए हो जाएगी। महानगरों में सबसे महंगा पेट्रोल मुबई में मिलेगा। यहां अब एक लीटर पेट्रोल का दाम 72.08 रूपए से बढ़कर 74.60 रूपए हो जाएगा। चार महानगरों में पेट्रोल की कीमत इस प्रकार होगी.. 
महानगर......वर्तमान कीमत.......नई कीमत 
दिल्ली........63.99 ............. 66.39 
कोलकाता..70.35 ...............73.79 
मुंबई ....... 72.08...............74..60 
चेन्नई.......66.85................ 69.39

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top