जोधपुर जेल से बंदी फरार 
जोधपुर। 
केन्द्रीय कारागार जोधपुर की दीवार फांदकर बंदी मंगल उर्फ मंगलिया गुरूवार देर रात फरार हो गया। बंदी के फरार होने की पहली घटना है। चोरी के मामले में गत 21 अप्रेल को मंगल तथा सोजीराम को गिरफ्तार किया था। 24 अप्रेल को दोनों को जेल भिजवा दिया गया। मंगल जेल की बैरक संख्या-1 में बंद था। शुक्रवार सुबह सहायक कारापाल ने बंदियों की गिनती की तब मंगलिया के गायब होने जानकारी मिली।
home newsबैरक में गुरूवार रात को 97 बंदी बंद थे। शुक्रवार सुबह 96 बंदी ही मिले। मंगलिया गायब था। महिला जेल के सामने 22 फीट की दीवार पर बाहर की तरफ कम्बल से बनी रस्सी लटक रही थी। मंगलिया ने आधी रात को कम्बल फाड़कर रस्सी बनाई। फिर एक हुक तैयार किया। बैरिक के बाथरूम की क्लिप से दीवार पर अंकुड़ी अटकाई और भाग गया।
रात करीब बारह बजे बाद बंदी मंगलिया के दीवार फांदकर फरार होने की आशंका है। जेल में सुरक्षाकर्मी भी थे तथा दीवार पर करंट भी प्रवाहित हो रहा था। लापरवाही बरतने वालों की जांच की जा रही है। 
देवेन्द्रसिंह, उप महानिरीक्षक, केन्द्रीय कारागार जोधपुर

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top