राजसमंद पीआरओ रिश्वत लेते पकड़ा 
राजसमंद।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरूवार सुबह राजसमंद जिले में तैनात जनसम्पर्क अघिकारी रणछोड़ त्रिपाठी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
एसीबी के अनुसार त्रिपाठी ने रिश्वत की राशि जन सम्पर्क विभाग में तैनात संविदाकर्मियों से ली। जानकारी के अनुसार त्रिपाठी हर माह इन कर्मचारियों के वेतन से राशि वसूलता था। इसबार कुछ महीनों का वेतन एक साथ मिलने के बाद उसने विभाग में तैनात दो महिला कर्मचारियों से बकाया राशि मांगने के लिए मजबूर किया। पिछले कई महीनों से परेशान इन महिला कर्मचारियों ने एसीबी को शिकायत दर्ज कराई। 
शिकायत की पुष्टि होने के बाद ब्यूरो ने कार्रवाई को अंजाम दिया। संभवत: यह प्रदेश का पहला ऎसा मामला होगा जिसमें जनसम्पर्क विभाग का कोई अघिकारी रिश्वत लेते पकड़ा गया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top