5 साल की मासूम से दुष्कर्म,हालत गंभीर 

बीकानेर। जिले के पुगल थाना इलाके में रविवार रात एक 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। घर में अकेला देख पड़ौसी की हैवानियत का शिकार इस मासूम को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर,पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुगल थाना क्षेत्र के रमया गांव में रविवार की रात पीडिता की मां पड़ौस में गई हुई थी और बच्ची को अकेला देख आरोपी घर में घुस आया। पीडिता की मां जब वापस लौटी तब तक आरोपी बच्ची को हवस का शिकार बना चुका था। बच्ची की मां को वापस लौटता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद परिवारजनों ने बच्ची को लहूलुहान हालात में पुगल के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

हालत बिगड़ी तो बीकानेर रैफर किया
पुगल के अस्पताल में बच्ची की हालत में सुधार नहीं आने पर डॉक्टर्स ने उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया। जहां मंगलवार को भी बच्ची की हालत चिंताजन बनी हुई है। 

मामला दर्ज,आरोपी की गिरफ्तारी
बच्ची को पुगल के अस्पताल में रविवार रात को ही भर्ती कराया दिया गया था। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना पुलिस में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। सोमवार को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी से मामले में पूछताछ की जा रही है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top