नगर निकाय:40 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
जयपुर।
राज्य सरकार ने प्रदेश की नगर निगमों,परिषदों एवं पालिकाओं में रिक्त व नवसृजित 40 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की स्वीकृति मिलने के बाद स्वायत शासन विभाग ने 184 नगर निकायों में सफाई कर्मियों के 30 हजार पदों एवं इसके अलावा 10 हजार अन्य पदों के लिए यह प्रक्रिया शुरू की है।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार 184 नगरीय निकायों में सफाई कर्मियों के 30 हजार पदों पर भर्ती प्रçRया दो चरणों में प्रारम्भ होगी। पहले चरण में 20 हजार व दूसरे चरण में 10 हजार पदों पर भर्ती का कार्यक्रम विभाग ने जारी किया है। 10 मई तक पूर्व में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया जाएगा एवं 27 जून 2013 तक साक्षात्कार,प्रेक्टिकल टेस्ट आयोजित कर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
1 से 10 जुलाई के बीच नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। इस भर्ती में परम्परागत रूप से सफाई कार्य करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। अन्य 10 हजार नवीन पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। इनमें अभियांत्रिकी,राजस्व,लेखा,अग्निशमन,स्वास्थ्य,विधि,नगर नियोजन,सांख्यिकी,पुलिस,पर्यावरण,उद्यान,प्रवर्तन आदि सेवाओं के पद सम्मिलित किए गए हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें