अपराध की जानकारी नही देने के लिए मजबूर करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बाड़मेर 
29 मार्च की रात्री में रड़वा गांव मे घर मे सोई हुई नाबालिंग लड़की के अपहरण कर बलात्कार करने के पश्चात उसकी हत्या कर शव पहाड़ीयों फेंक दिया गया था। प्रकरण मे मृतका के पिता बलवन्ताराम को प्रहलादसिंह व नरसिगंसिंह पिसरान शिवनाथसिंह ने डरा धमकाकर मृतका विक्षिप्त होने व स्वयं द्वारा पहाड़ से कूदकर आत्महत्या करने की रिपोर्ट लिखवाकर मर्ग दर्ज करवाया गया था। उक्त घटना के सम्बध मे प्रकरण महिला थाना बाड़मेर मे दर्ज होने पर अनुसंधान मन वृताधिकारी नाजिम अली खान आर.पी.एस द्वारा शुरू किया जाकर प्रकरण के मुख्य आरोपी घेवरसिंह व सह अभियुक्त श्रवणसिहं को पूर्व मे गिरफ्तार किया गया। मृतका के पिता बलवन्ताराम को सदोश परिरोध कर अपराध की जानकारी नही देने के लिए मजबूर करने के अपराध मे प्रहलादसिंह व नरसिगंसिंह पिसरान शिवनाथसिंह निवासी नीम्बड़ी को पुलिस उप अधीक्षक बाडमेर द्वारा गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के शेष मुल्जिमान के संबध मे अनुसधान जारी है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top