राजधानी में फिर एक "गुडिया" से दरिंदगी 
नई दिल्ली। 
दिल्ली में छह साल की बच्ची से दरिंदगी का एक और मामला सामने आया है। दिल्ली के बदरपुर में एक बच्ची के साथ पब्लिक टॉयलेट में यौन हमला किया गया। डाक्टरों के अनुसार बच्ची के गुप्तांगों पर किसी धारदार चीज से चोट पहुंचाई गई है।

बच्ची का एम्स के ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई गई है। दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर में एक राहगीर ने बच्ची को बेहोश पाया। उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची के गले पर निशान थे। इससे पता चलता है कि किसी ने ब्लेड से बच्ची का गला रेतने की कोशिश की। साथ ही उसके गुप्तांगों पर भी चोट के निशान थे। 

एक न्यूज चैनल के अनुसार बच्ची को टॉयलेट में पुरूषों के सेक्शन में पाया गया। पुलिस ने एक सुरक्षाकर्मी व आस-पास के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में हाल ही एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का भयावह मामला सामना आया था। उस बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top