जैसलमेर में हुई कार्यशाला में बताए तकनीकि गुर
जैसलमेर, 8 फरवरी/राज्य स्तरीय शीतकालीन गोडावण गणना रविवार 10 फरवरी को की जा रही है। इस गणना कार्य के लिए मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव जोधपुर गोविन्द सागर भारद्वाज को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।राज्य स्तरीय गोडावण गणना 2013 के संबंध में शुक्रवार को होटल ढोला मारू में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छह वन मण्डलों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सेना के जवानों ने भाग लिया।कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उप वन संरक्षक एम.एल. सोनल ने वन्य जीव गणना के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी दी। इस कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड राजस्थान जयपुर के सदस्य राजपाल सिंह ने अपने पॉवर पोइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से वन्य जीवों को पहचानने की बारीकियों से अवगत करवाया।स्वयंसेवी संस्था (तनुज मेमोरियल ट्रस्ट) के सदस्य तेजवीर सिंह पूर्व मुख्य वन संरक्षक,एम.एस. यादव ने भी वन्य जीवों की गणना के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।वन मण्डल वन्य जीव जैसलमेर के उप वन संरक्षक करणसिंह ने बताया कि इस बार वन्य जीव जैसलमेर में ट्रांजेक्ट लाइनों की बढ़ोतरी करते हुए डी.एन.पी क्षेत्रों के बाहर पांच नये ट्रेक भी सृजित किए हैं। गणना के दौरान वन्य जीव कार्यालय में वायरलेस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। गणना कार्य के लिए गठित दलों को आधुनिक वायरलेस सेट, हैंड सेट, जीपीएस, वायनोक्यूलर आदि उपलब्ध करवाए गए है।
कार्यशाला में उप वन संरक्षक डी.डी.पी. जी.के. वर्मा, क्षेत्राीय वन अधिकारी पंकज गुप्ता,सहायक वन संरक्षक रेंवतसिंह गोदारा एवं क्षेत्राीय वन अधिकारियों आदि ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक वन संरक्षक (वन्य जीव) वी.के. बिस्सा ने किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top