28 फरवरी से तीसरे मोर्चे का होगा ऐलान 
बाड़मेर 7 फरवरी। 
अब राजस्थान में कांग्रेस व भाजपा का खेल नही चलेगा। 28 फरवरी से उदयपुर में तीसरे मोर्चे का गठन होगा। यह बात दौसा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने सेड़वा में आयोजित किसान महा सम्मेलन को सम्बोधित करतें हुए कही। उन्होंने कहा कि अब राजस्थान की धरती पर लहर नही चलेगी। बल्कि तीसरे मोर्चे की आंधी चलेगी। जो कांग्रेस व भाजपा को उखाड़ फेकेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनो एक ही सिक्के के पहलू हैं, जो राजस्थान की जनता को गुमराह कर रहे हैं। पर अब जनता जाग चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वसुन्धरा ने पांच सालो में भ्रष्ट्राचार के अलावा कुछ नही किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भेरूसिंह कहते रहे कि वसुन्धरा ने राजस्थान की जनता के 32 सौं करोड़ रूपयें खा लिये हैं। वहीं भ्रष्ट्राचार के दस्तावेंज अशोक गहलोत को दिये गयें। परन्तु गहलोत ने कुछ नही किया। मीणा ने कहा कि दोनो मिले हुऐ हैं, जिसकें चलते एक बार तू, एक बार मैं का गठबंधन कर रखा है। अब इनका गठबंधन जनता नही चलने देगी। उन्होंने वसुन्धरा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वसुन्धरा को पद का लालच हैं, जिसकें चलते चार साल तक लोग भूख, प्यास व अत्याचारो से जूझते रहे। फिर भी महारानी राजस्थान में नही आई। जब उन्हें मुख्यमंत्री का उम्मीदवार व प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया तब जाकर वो हाथी पर लौटी। और फूलो की हैलीकॉप्टर से बरसात की गई। मीणा ने कहा कि आप मेरा साथ दो, मै आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूगा और किसी प्रकार का अत्याचार नही होने दूंगा। उन्होने कहा कि वसुन्धरा ने भाई की तरह रहने वाले मीणा व गुर्जरो को लड़ाकर मार दिया। तो गहलोत ने दरगाह में नवाज अदा कर रहे मुस्लिम भाईयों के उपर गोली चलाकर मार दिया। दोनो के हाथ खून से रंगे हुऐ हैं, उन्हें जनता कभी माफ नही करेगी। उन्होंने कहा कि आप सभी का साथ रहा तो विकास में राजस्थान को गुजरात से भी आगे ले जाऊंगा। 
इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करतें हुए अनुसूचित जाति, जनजाति, परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदितराज ने कहा कि हमें राजस्थान में विकास करना हैं, तो डॉ. किरोड़ीमल मीणा के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलना होगा। इस अवसर पर अल्पसंख्यक नेता शेर खां ने कहा कि कांगे्रस व भाजपा भ्रष्टाचार का अड्डा हैं, इसलिए हमें तीसरे मोर्चे को मजबूत कर भ्रष्ट्राचार, अत्याचार, गरीबी सहित विभिन्न समस्याओं से छुटकारा पाना होगा। इस अवसर पर पदम गोसाई, सुमार खां, सहित कई किसान नेताओं ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। 
उमड़ा जन सैलाब सेड़वा क्षेत्र मे दौसा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की एक झलक देखने के लिये हजारों लोग उमड़ पड़ें। हालांकि मीणा निर्धारित कार्यक्रम से करीब दो घण्टा देरी से पहुंचे। परन्तु उनके चाहने वालो की लम्बीलम्बी कतारे नजर आई।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top