'महिलाएं मर्यादा में रहें नहीं तो हरण' '
नई दिल्ली। 
home newsदिल्ली गैंग रेप की घटना के बावजूद नेताओं के विवादित बयान जारी हैं। अब मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने महिलाओं को मर्यादा में रहने की नसीहत दी है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नैतिक सीमाएं लांघने पर महिलाओं को दंड मिलता है। उन्होंने कहा कि एक ही शब्द है मर्यादा। मर्यादा का उल्लंघन होता है तो सीता हरण हो जाता है। हर व्यक्ति के लिए लक्ष्मण रेखा खींची गई है। उस लक्ष्मण रेखा को कोई भी पार करेगा तो रावण सामने बैठा है। वो सीता हरण करके ले जाएगा।
विजय वर्गीय के इस बयान से मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार मुश्किल में घिर गई है। ऎसा पहली बार नहीं है जब विजयवर्गीय ने विवादित बयान दिया है। वे पहले भी कई बार उल्टे सीधे बयान देकर फंस चुके हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top