चीन से ज्यादा,पाक से कम भ्रष्ट हैं भारत 
बर्लिन। 
भारत में दिन ब दिन भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल भारत में ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ है। ऎसा 2 जी स्पेक्ट्रम और कॉमनवेल्थ गेम्स घोटालों के कारण हुआ है। भ्रष्टाचार के मामले में भारत अपने पड़ोसी देश चीन से कहीं आगे है। हालांकि पाकिस्तान और नेपाल में भारत से ज्यादा भ्रष्टाचार है। न्यूजीलैण्ड,डेनमार्क और फिनलेण्ड में सबसे कम भ्रष्टाचार है। 
जर्मनी के एंटी करप्शन ग्रुप ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल की ओर से जारी भ्रष्ट देशों की सूची में भारत को 94 वें स्थान पर रखा गया है। सूची में चीन को 75 वें स्थान पर रखा गया है। ट्रांसपरेंसी इंटरनेशलन के इंडेक्स में भारत को 3.0 जबकि चीन को 3.6 प्वाइंट मिले हैं। पिछले साल भारत को 3.3 प्वाइंट मिले थे। पाकिस्तान को 134 वें और नेपाल को 154 वें स्थान पर रखा गया है। दक्षिण एशिया में ये दोनों सबसे भ्रष्ट देश हैं। सूची शून्य से 10 अंक के आधार पर बनाई गई है। 
सबसे कम भ्रष्ट देश
1.न्यूजीलैण्ड
2.डेनमार्क
3.फिनलैण्ड
4.स्वीडन
5.सिंगापुर

पांच सबसे भ्रष्ट देश
1.उत्तर कोरिया
2.सोमालिया
3.अफगानिस्तान
4.म्यांमार
5.उज्बेçक्स्तान

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top