पंचायतीराज विभाग : 20 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी
जयपुर.
पंचायती राज विभाग में लिपिकों और जेईएन के 20 हजार पदों पर भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी गई। भर्ती संबंधी प्रस्ताव को कैबिनेट की अगली बैठक में ही मंजूरी मिलने की संभावना है। इससे पहले भर्ती में सभी तरह की अड़चनों को दूर करने के लिए मुख्य सचिव से चर्चा की जाएगी।प्रदेश की 9177 ग्राम पंचायतों में एक लिपिक और एक तकनीकी लिपिक की नियुक्ति की घोषणा पहले हो चुकी है। इसके अनुसार 18 हजार से अधिक लिपिकीय पदों पर और बाकी जेईएन पदों पर भर्ती होनी है। कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही इनके के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी। 

क्या है अड़चन
संविदा पर काम कर चुके लोगों को विभाग बोनस अंक देने पर विचार कर रहा है। नरेगा सहित अन्य योजनाओं में कई लोगों ने संविदाकर्मी के रूप में काम किया है। इस संबंध में विधि विभाग ने अधिसूचना जारी करने की सलाह दी, ताकि बोनस अंक दिए जा सकें। जानकारों का मानना है कि इससे मामला कोर्ट में अटक सकता है, इसलिए नियमों में संशोधन किया जाना चाहिए। 
इस संबंध में मुख्य सचिव से चर्चा करके राय ली जाएगी। दूसरी अड़चन यह है कि विभाग दोनों पद लिपिकीय वर्ग के करना चाहता है, जबकि पहले घोषणा एक लिपिक और एक तकनीकी लिपिक (डाटा एंट्री क्लर्क) के पद की गई थी। इससे दोनों कर्मचारी सभी तरह के काम करने में सक्षम होंगे और ग्राम पंचायतों का काम अटकेगा नहीं। इस मामले में भी मुख्य सचिव की राय ली जाएगी।

1 comments:

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top