यूपीए को दिलाई वादों की याद
सूरजकुंड।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार को पिछले लोकसभा चुनाव में जनता से किए गए वादों की याद दिलाई। सोनिया ने सरकार से उन वादों को पूरा करने की कोशिश करने को कहा जो पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किए थे। हरियाणा के सूरजकुंड में संवाद बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया ने पार्टी और सरकार के बीच संवाद की अहमियत पर जोर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यूपीए को पार्टी और सरकार के बीच के मतभेदों को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। सरकार को लोगों को यह बताना चाहिए कि आर्थिक सुधार किसलिए जरूरी है। सोनिया ने कहा कि हमारे आलोचक किसी भी कीमत पर सत्ता हथियाना चाहते हैं। उनके सत्ता के लालच से न केवल लोकतंत्र कमजोर होगा बल्कि धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को भी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से विपक्ष के झूठे प्रचार का कड़ाई से जवाब देने को कहा। सोनिया ने कहा कि हमें अभी से अगले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे सामने कई चुनौतियां हैं। पिछले आठ साल में हमने कई उपलब्धियां हासिल की है। आम आदमी के हित के प्रति प्रतिबद्धता पर हमें गर्व है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें