अब अफजल गुरू को फांसी की मांग 
नई दिल्ली। 
26/11 मुंबई हमले के दोषी कसाब को फांसी दिए जाने के बाद अब पार्लियामेंट अटैक के दोषी अफजल गुरू को भी फांसी देने की मांग उठने लगी है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह सहित कई नेताओं ने अफजल गुरू को फांसी पर लटकाने की मांग की है। 

नरेन्द्र मोदी ने कसाब को फांसी दिए जाने की खबर के बाद माइक्रो सोशल नेटवर्किग साइट टि्वटर पर कहा है कि कसाब को फांसी देकर सरकार ने अच्छा काम किया है लेकिन अब संसद हमले के दोषी अफजल गुरू का क्या होगा? उसे फांसी कब दी जाएगी? 

उधर,कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सरकार से मांग की है 2001 में संसद पर हुए हमले के मास्टर माइंड अफजल गुरू फांसी पर चढ़ाया जाए। उल्लेखनीय है कि आमतौर पर कांग्रेस अफजल गुरू की फांसी के सवाल से टालती रही है,लेकिन अब खुद पार्टी के आला नेता इसकी मांग करते नजर आए हैं।

ज्ञात हो कि कसाब को पुणे की यरवदा जेल में बुधवार सुबह 7.30 बजे फांसी दे दी गई। इस खबर के बाद भाजपा के मुख्तार अब्बास नकवी ने कसाब को फांसी दिए जाने के बाद के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि देरी से ही सही लेकिन मुंबई हमले के पीडितों को न्याय मिल गया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top