कब्र तैयार थी,कसाब को दफनाया 
मुंबई/ नई दिल्ली। 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि मुंबई हमलों के दोषी अजमल कसाब को पुणे की यरवडा जेल परिसर में ही दफना दिया गया है। कसाब को बुधवार सुबह यहीं जेल में फांसी दे दी गई थी। चव्हाण ने यह भी कहा कि भारत सरकार ने कसाब के परिवार वालों से संपर्क साधने का प्रयास किया था।चव्हाण ने कहा कि कसाब को दो दिन पहले ही मुंबई से पुणे भेजा गया था। कसाब को फांसी दिए जाने की तारीख के बारे में उन्होंने कहा कि नियमावली के अनुसार हमने कसाब के परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया था। उधर केंद्रीय गृह मंत्री सुशीलकुमार शिंदे ने बुधवार को बताया कि अजमल आमिर कसाब को फांसी दिए जाने के सम्बंध में पाकिस्तान को सूचित किया गया था।कसाब को बुधवार सुबह पुणे की यरवडा जेल में फांसी दी गई। वह 26 नवंबर, 2008 की रात मुम्बई में हमला करने वाले 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों में शामिल था। हमले में 166 लोग मारे गए थे और 300 घायल हुए थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top