आतंकी अजमल कसाब को फांसी 
पुणे। मुम्बई में 2008 में हुए आतंकवादी हमले के अकेले जीवित बजे पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को बुधवार सुबह पुणे की यरवडा जेल में फांसी दे दी गई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर.आर. पाटील ने यह जानकारी दी।
kasabपाटील ने बताया,''26/11 के आतंकवादी हमले के मामले में सभी न्यायिक प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैं। कसाब को निचली अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी और बॉम्बे उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय ने इस सजा को बरकरार रखा। राष्ट्रपति ने उसकी दया याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद बुधवार सुबह 7.30 बजे यरवडा केंद्रीय जेल में उसे फांसी दे दी गई।''
कसाब की दया याचिका राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार रात खारिज कर दी थी। इसके कुछ समय बाद रात में ही कसाब को भारी सुरक्षा के बीच पुणे की उच्च-सुरक्षा वाली यरवडा जेल में स्थानांतरित किया गया। जेल परिसर में बुधवार सुबह 7.30 बजे उसे फांसी दे दी गई। इसके बाद डॉक्टर्स की एक टीम ने उसकी मौत की घोषणा कर दी। पाटील ने कहा,''कसाब को सजा दिया जाना 26/11 के प्रभावितों व शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है।'' कसाब को मुम्बई पर हुए इस क्रूर आतंकवादी हमले की चौथी बरसी से ठीक पांच दिन पहले फांसी दी गई है। मुम्बई हमले में 166 लोग मारे गए थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top