गुरूद्वारों में अरदास,प्रकाश पर्व की धूम 
जयपुर। 
guru nanak jayanti at jaipurशहर भर में बुधवार सुबह गुरू नानक जयंती श्रद्घा व उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर के गुरूद्वारों में सिख श्रद्घालुओं ने मत्था टेककर अरदास की। गुरूद्वारा हीदा की मोरी से बुधवार सुबह सात बजे पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान पट्टेबाजों ने करतब दिखाए। गुरूद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार ठाकुर सिंह के साथ काफी संख्या में सिख श्रद्घालु नगर कीर्तन में शामिल हुए।इस दौरान गुरू सिंह सभा राजापार्क की ओर से सुबह पांच बजे नितनेम का पाठ शुरू हुआ। इसके बाद सुबह सिख शिक्षण संस्थाओं के स्कूली बच्चों ने आसा दी वार कीर्तन किया। सुबह 10 बजे से भगत सिंह पार्क में कीर्तन दरबार सजाया गया। कीर्तनदरबार में रागी जत्थों ने गुरू की महिमा शबद गायन में पेश कर संगत को निहाल किया।
मालवीय नगर सत्कार शॉपिंग गुरूद्वारे में सुबह अखंड़ पाठ की समाप्ति के बाद सुबह नौ बजे से कीर्तन दरबार सजाया गया। कमेटी से जुड़े सरदार हरभजन सिंह ने बताया कि गुरूद्वारे में देर शाम तक कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। दोपहर में गुरू का अटूट लंगर बरताया जाएगा। मानसरोवर गुरूद्वारे में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सुबह नौै बजे से कीर्तन दरबार सजाया गया। राजापार्क में श्रद्घालुओं ने शरबत की छबील लगाई। जवाहर नगर गुरूद्वारे में सुबह आठ बजे से ही प्रचारकों ने गुरू के जीवन पर प्रकाश डाला।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top