अजय देवगन दे रहे सलमान को कड़ी चुनौती 
मुंबई।
बाक्स ऑफिस पर सलमान खान के बाद अजय देवगन धूम मचा रहे हैं। अजय देवगन की पिछली चार फिल्मों ने 100-100 करोड़ रूपए का बिजनेस किया है। 2010 में आई गोलमाल-3,2011 में आई सिंघम,बोल बच्चन बोल और हाल ही में रिलीज हुई सन ऑफ सरदार ने 100 करोड़ की कमाई की है। अगर इंडस्ट्री के सूत्रों पर भरोसा करें तो सलमान के बाद अजय देवगन सबसे ज्यादा देखे जाने वाले एक्टर हैं। गौरतलब है कि सलमान की पिछली पांच फिल्मों ने 100 करोड़ का कारोबार किया था। इनमें 2009 में आई वांटेड,2010 में आई दबंग,2011 में आई रेडी और बॉडीगार्ड और एक था टाईगर शामिल है। हाल ही में रिलीज हुई जब तक है जान ने भी 100 करोड़ की कमाई की है। कम स्क्रीन मिलने के बावजूद सन ऑफ सरदार ने 100 करोड़ की कमाई की। यह अजय देवगन की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top