एफडीआई के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन 

बाड़मेर
केंद्र की कांग्रेसनीत यूपीए सरकार की ओर से लाए जा रहे एफडीआई के विरोध में भाजपा जिला संगठन ने जिलाध्यक्ष मेजर परबतसिंह के नेतृत्व में बुधवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के समक्ष हल्ला बोल अभियान के तहत नारेबाजी भी की। 

धरने के बाद भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें महंगाई रोकने, भ्रष्टाचार पर अंकुश व एफडीआई को लागू नहीं करने की मांग प्रमुख थी। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व सांसद मानवेंद्रसिंह ने कहा विदेशी कंपनियों के हाथ खुदरा व्यापार दिए जाने से देश के छोटे खुदरा व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे तथा सरकार की गलत नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार व घरेलू सिलेंडरों में कटौती करने से आमजन त्रस्त हैं। धरने को कई वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान सिवाना विधायक कानसिंह कोटड़ी, मृदुरेखा चौधरी, रतनलाल बोहरा, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अमिता चौधरी व एससी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण वडेरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top