चौके के साथ सहवाग ने ठोकी सेंचुरी
अहमदाबाद।
अहमदाबाद।
गंभीर फिफ्टी से चूके
टीम इण्डिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। सहवाग और गंभीर ने टीम इण्डिया को अच्छी शुरूआत दी। भारत को पहला झटका गौतम गंभीर के रूप में लगा। गंभीर फिफ्टी बनाने से चूक गए। उन्होंने 111 गेंद में 4 चौकों की मदद से 45 रन बनाए। इंग्लैण्ड के ग्राम स्वान ने गंभीर को अपना शिकार बनाया।
सहवाग और गंभीर ने पहले विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी की।
2 साल बाद सहवाग का शतक
गंभीर के आउट होने के बाद सहवाग ने चौके के साथ अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 90 गेंदों में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 103 रन बनाए। सहवार की यह 23 वीं टेस्ट सेंचुरी है। इंग्लैण्द के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक है। 2002 में उन्होंने नाटिंघम में इंग्लैण्ड के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाया था। सहवाग ने करीब दो साल बाद टेस्ट में शतक लगाया है।
तोड़ा गावस्कर-चौहान का रिकॉर्ड
4 नवंबर 2010 को न्यूजीलैण्ड के खिलाफ सहवाग ने आखिरी शतक लगाया था। वह 173 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद सहवाग ने 9 अर्धशतक लगाए लेकिन उनको शतक में तब्दील नहीं कर पाए। सहवाग ने गौतम गंभीर के साथ 11 वां शतक लगाया है। उन्होंने गावस्कर और चौहान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गावस्कर और चौहान ने 10 शतक लगाए थे।
हरभजन सिंह बाहर
हरभजन सिंह को पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। भज्जी को करीब एक साल बाद टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। बुखार से पीडित ईशांत शर्मा को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। हरभजन के बाहर होने के बाद स्पिन गेंदबाजी का दारोमदार प्रज्ञान ओझा और आर अश्विन पर होगा।
जुलाई-अगस्त में जब टीम इण्डिया इंग्लैण्ड दौरे पर गई थी तब उसे टेस्ट सीरीज में 4-0 से करारी शिकस्त मिली थी। ऎसे में टीम इण्डिया इंग्लैण्ड को हराकर हिसाब चुकता करना चाहेगी। इंग्लैण्ड ने भारत में 28 साल पहले टेस्ट सीरीज जीती थी। इसलिए वह भी इतिहास दोहराने की कोशिश करेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 103 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिनमें से 19 में भारत को जीत मिली है जबकि 38 मैचों में इंग्ल्ौंड ने बाजी मारी है। 46 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें