करोड़पति बनना हैं तो इनसे लें क्लास 

नई दिल्ली। 
अगर आपको करोड़पति बनना हैं तो आप बिहार के एक बैंकर से इसके गुर सीख सकते हैं। पेश से बैंकर अनिल कुमार सिन्हा बताएंगे कि आप कौन बनेगा करोड़पति में कैसे एक करोड़ रूपए जीत सकते हैं। सिन्हा खुद केबीसी में एक करोड़ रूपए जीत चुके हैं। उन्होंने केबीसी में जाने के इच्छुक लोगों के लिए एक कोचिंग संस्थान खोला है। इसमें बिहार के साथ साथ अन्य राज्य के लोगों को करोड़पति बनने के गुर सीखा रहे हैं। 
34 साल के सिन्हा ने केबीसी में कैसे बने करोड़पति पर दो किताबें भी लिखी है। इनमें से एक किताब कैसे बनें करोड़पति बाजार में आ चुकी है जबकि दूसरी किताब एबीसी ऑफ केबीसी जल्द ही आने वाली है। साथ ही वे करोड़पति बनने के लिए अपने फेसबुक अकाउंट और फोन पर टिप्स भी दे रहे हैं। सिन्हा बताते हैं कि जब मैंने पिछले साल एक करोड़ रूपए जीते तो कई लोगों ने मुझसे मदद मांगी। ये लोग केबीसी की हॉट सीट पर बैठने और सफल होने के लिए टिप्स मांग रहे थे। 
इसके चलते मुझे कोचिंग संस्थान खोलने का आइडिया आया। जहां मैं अपने अनुभव उन लोगों के साथ शेयर कर सकूं। सिन्हा पटना में एक नेशलन बैंक में काम करते हैं। सिन्हा के मुताबिक जब 2000 में केबीसी शुरू हुआ था तब से वे हॉट सीट पर बैठने के लिए कोशिश कर रहे थे। 
सिन्हा बताते हैं कि वह अपने संस्थान में अपनी तैयारी और अनुभवों को साझा करते हैं। वह जनरल अवेयरनेस के साथ साथ शो के हर स्टैप में सफल होने के नुस्खे बताते हैं। ऑडिशन से लेकर फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में सफल होने के गुर बताते हैं। 
सिन्हा का कहना है कि उनका मकसद पैसा कमाना नहीं है। वह तो चाहते हैं कि बिहार के ज्यादा से ज्यादा लोग केबीसी में सफल हों। उनके संस्थान में अभी 250 लोग कोचिंग ले रहे हैं। मुंबई में हुए अंतिम ऑडिशन में उनके संस्थान के पांच लोग सलेक्ट भी हो चुके हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top