जब शाहरूख की जान लेने घर पहुंचा पड़ोसी
नई दिल्ली।
बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरूख खान शुक्रवार को 47 साल के हो गए। एक बेहद सामान्य परिवार से आने के बावजूद शाहरूख ने बॉलीवुड में जो मुकाम हासिल किया वो अपने आपने में बहुत खास है। शाहरूख किसी पहचान के मोहताज नहीं है। फिर भी जन्मदिन पर हम बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
2.स्कूल के दिनों में शाहरूख ऑल राउंडर थे। पढ़ाई के साथ साथ वह अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेते थे। 1983 में जब शाहरूख 10 वीं के स्टूडेंट थे रमन सुब्रमण्यम अवॉर्ड जीता था। 1985 में जब वे 12 वीं क्लास में थे तब उन्होंने स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान ऑल राउंट प्रदर्शन,वफादारी,आज्ञापालन और इंटीग्रिटी के लिए दिया गया था।
3.शाहरूख ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से पढ़ाई की। उन्होंने 1985-88 के बीच इकनोमिक ऑनर्स का कोर्स पूरा किया। जब हंसराज कॉलेज अपनी गोल्डन जुबली मना रहा था तब 17 लोगों को शील्ड प्रदान की गई थी। इनमें शाहरूख भी थे। ये सम्मान उन लोगों को दिया गया था जिन्होंने जिंदगी में ऊंचा मुकाम हासिल किया था।
4.कॉलज से पढ़ाई पूरी करने के बाद शाहरूख ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के मास कम्यूनिकेशन रिसर्च सेंटर में फिल्म मेकिंग और जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री के लिए दाखिला लिया। मनोरंजन की दुनिया में शाहरूख का यह पहला कदम था।
5.शाहरूख अपनी प्रेमिका गौरी को लेकर बहुत पजेसिव थे। गौरी का असली नाम गौरीमा था। वह गौरी से इतना प्यार करते थे कि झगड़ने से भी नहीं चूकते थे। शाहरूख को यह बर्दाश्त नहीं होता था कि गौरी स्वीमिंग पुल में बिकनी पहन कर उतरें। शाहरूख की पजेसिवनेस से दुखी होकर गौरी मुंबई आ गई। उसने शाहरूख को भी इस बारे में नहीं बताया। जब शाहरूख को पता चला तो वह भी मुंबई चले गए। इतने बड़े शहर में गौरी को ढूंढना काफी मुश्किल था। इस बीच एक कैब ड्राइवर ने शाहरूख को सलाह दी कि वह गौरी को अक्सा और गोरारी बीच पर ढूंढे। आखिर शाहरूख ने गौरी को ढूंढ लिया। उस वक्त गौरी पानी में खड़ी थी।
6.शाहरूख खुद को एक अच्छे एक्टर की बजाय अच्छा पिता मानते हैं। उन्होंने दोनों बच्चों सहाना और आर्यन को सह अस्तित्व का पाठ पढ़ाया। पूरा परिवार गणपति की भी पूजा करता और अल्लाह को भी मानता है। शाहरूख की जब गले की सर्जरी हो रही थी तब आर्यन ने गणपति के मंदिर में जाकर इस्लामिक प्रार्थना कि ताकि उनके पिता जल्द ठीक हो सकें।
7.शाहरूख खुद मुस्लिम है लेकिन वे हर साल दीवाली,ईद और क्रिसमस मनाते हैं। वह हर साल अपने घर और दफ्तर में लक्ष्मी पूजा करते हैं। उनके बंगले मन्नत में क्रिसमस का पेड़ भी लगा है। उनके बच्चों को सभी त्योहारों में से क्रिसमस सबसे अच्छा लगता है।
8.वैसे तो शाहरूख को करोड़ों फैंस है लेकिन वह अब भी उस फैन को नहीं भूले हैं जिसने थियेटर के दिनों में उनकी खूब तारीफ की थी। उस वक्त शाहरूख न तो फिल्म स्टार थे और न ही टीवी स्टार। जब इस फैन ने शाहरख को देखा तो वह सड़क के बीच खड़े होकर चिल्लाने लगी थी।
9.शाहरूख खुद को अच्छा स्विमर नहीं मानते। शाहरूख कहते हैं कि लोगों के सामने स्विमिंग करने में उन्हें शर्म आती है। शाहरूख का दर्शन है कि स्विमिंग और डूबने में बस थोड़ा सा ही फासला है।
10.शाहरूख को वैसे तो कई चीजें अच्छी लगती है लेकिन एक चीज से वह बहुत नफरत करते हैं और वह है आईस क्रीम। उनकी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए हैं इसलिए जब भी उदास होते हैं तो बच्चों को गले लगाकर और उनके साथ खेलकर अपनी उदासी को दूर करने की कोशिश करते हैं। शाहरूख को आपने कई फिल्मों में बढ़ी हुई दाढ़ी में देखा होगा लेकिन उनको दाढ़ी रखना पसंद नहीं है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें