jaipurजेल में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचीं वसुंधरा 
जयपुर। 
नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे बुधवार को जयपुर केन्द्रीय कारागार में बंद एक दर्जन भाजयुमो कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचीं। राजे ने जेल में बंद मोर्चा के उपाध्यक्ष हेमन्त चौहान, मंत्री सुनील सैनी, झोटवाड़ा मण्डल के महामंत्री तपेश मेहता समेत अन्य कार्यकर्ताओं से नगर निगम मुख्यालय पर हुए प्रदर्शन और घटनाक्रम की जानकारी ली। विधायक अशोक परनामी भी साथ थे। यूजर चार्ज के खिलाफ नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने निगम सीईओ डॉ.जगरूप सिंह यादव पर कचरा फेंका था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top