राज के खिलाफ कमेंट पर लड़का अरेस्ट 

मुंबई। महाराष्ट्र में ठाकरे परिवार के खिलाफ कुछ भी कमेंट करने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है। शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे के निधन के बाद मुंबई बंद को लेकर फेसबुक पर कमेंट करने वाली दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष और ठाकरे के भतीजे राज ठाकरे के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है। एक समाचार पत्र के मुताबिक 19 साल के सुनील विश्वकर्मा को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया। उसने अपने फेसबुक पेज पर कुछ ऎसा लिखा था जो राज ठाकरे के समर्थकों को रास नहीं आया। सुनील पालघर का रहने वाला है। पहले जिन लड़कियों को गिरफ्तार किया गया था वे भी पालघर की ही रहने वाली थी। सुनील के पोस्ट से गुस्साए मनसे कार्यकर्ताओं ने उसके घर को घेर लिया। वे उस पकड़कर पालघर पुलिस स्टेशन ले गए। सुनील पर अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस किसी भी तरह की कार्रवाई से पहले कानूनी सलाह लेना चाहती है। इससे पहले 17 नवंबर को मुंबई बंद को लेकर फेसबुक पर कमेंट को लेकर दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में दोनों को रिहा कर दिया गया था। दोनों को बेल देने वाले जज का ट्रांसफर कर दिया गया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top