महारैली में भाग लेने के  लिए कांग्रेसी दिल्ली रवाना 

बाड़मेर. 
नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महारैली में भाग लेने के लिए बाड़मेर से शनिवार को भारी तादात मे कार्यकर्ता बसों से दिल्ली के  लिए रवाना हुए। विधायक कार्यालय के  आगे कार्यकर्ताओं की बसों को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष फतेह खां के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की दो बसे दिल्ली के लिए रवाना हुई। जो 4 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यकर्ताओं में सम्मेलन में भाग लेंगे। बाड़मेर से रवाना हुए कार्यकर्ताओं के दल के  दौरान भारी तादात में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपिस्थत थे। दिल्ली के रामलीला मैदान में देशभर से करीब एक लाख से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता आने की संभावना है, जिसको लेकर बाड़मेर से भी भारी तादात में कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top