रोहित शर्मा से सोफिया हयात ने तोड़ा रिश्ता 
नई दिल्ली। 
भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल व एक्ट्रेस सोफिया हयात ने टीम इंडिया के क्रिकेटर रोहित शर्मा से डेटिंग की खबरों को स्वीकार हुए अपने रिलेशन को खत्म कर लिया। सोफिया ने कहा कि उन्होंने रोहित संग डेटिंग की लेकिन अब डेटिंग करना बंद कर दिया है। रिश्ते को खत्म करने की पुष्टि सोफिया टि्वटर पर की। उन्होंने टि्वट किया कि ओके, अफवाहों को खत्म करते है। हां, मैने रोहित शर्मा संग डेटिंग की। पर अब यह रिलेशन खत्म हो चुका है। मैं उनके साथ दोबारा डेट नहीं करूंगी। अब मुझे एक सज्जन पुरूष की तलाश है। 

रोहित के बयान ने किया निराश
रिश्ते के बारे में सोफिया कि हां हम एक साल पहले मिले थे। सब कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन रोहित का मीडिया में यह कहना कि मैं एक फैन हूं। इसने मुझे निराश कर दिया। इस बारे में रोहित को मुझसे बात करनी चाहिए थी। 

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले सोफिया व रोहित के डेटिंग की खबरें आई थी। कई जगह दोनों साथ देखे गए थे। हालांकि तब सोफिया ने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा था। वहीं रोहित ने कहा था कि वे अभी सिंगल है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top