हत्या के आरोप में पूर्व क्रिकेटर गिरफ्तार 
मेरठ।
महाराष्ट्र की अंडर 19 टीम के सदस्य रहे विपिन गिरी और उसके साथी को एक युवक के अपहरण और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मृतक का नाम केशव है जो जागृति विहार कॉलोनी का निवासी है। दो अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक संपत्ति विवाद की वजह से हत्या की गई है। 22 साल के विपिन गिरी ने अपने तीन साथियों की मदद से 9 नवंबर को 21 साल के केशव को अगवा किया और बाद में हत्या कर दी। मरेठ के एसपी ओम प्रकाश ने यह जानकारी दी है। विपिन गिरी मृतक के परिवार का पड़ोसी है। पूछताछ के दौरान गिरी,उसके साथी और ड्राइवर अंकित ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि अगवा करने के बाद केशव को बुलंदशहर ले गए और वहां पर उसे गोली मार दी। शव को नहर में फेंक दिया। शव की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं। मृतक केशव के पिता गोविंद पाल सिंह सिंचाई विभाग से रिटायर्ड हुए थे। वे फिलहाल एक निजी कांट्रेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top