भारत के 5 खिलाडियों पर रहेगी नजर
मुंबई।
इंग्लैण्ड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए सोमवार को टीम इण्डिया का चयन होगा। संदीप पाटिल की अध्यक्षता वाली चयन समिति टीम का चयन करेगी। इस दौरान पांच खिलाडियों पर विशेष नजर रहेगी। ये हैं वीरेन्द्र सहवाग,युवराज सिंह,सुरेश रैना,पीयूष चावला और हरभजन सिंह। पहला टेस्ट 15 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
युवराज सिंह
कहा जा रहा है कि युवराज सिंह का टीम में चयन लगभग तय है। उनको एस.बद्रीनाथ की जगह टीम में लिया जा सकता है। अगर युवराज सिंह का चयन होता है तो वह करीब एक साल बाद टेस्ट मैच खेलेंगे। उन्होंने आखिरी टेस्ट 2011 में कोलकाता में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला था। युवराज ने श्रीलंका में टी-20 विश्वकप में अच्छा प्रदर्शन किया था। हाल ही में दलीप ट्रॉफी में नोर्थ जोन से खेलते हुए उन्होंने सेंट्रल जोन के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाया था। युवराज को इंग्लैण्ड के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए "ए"टीम में चुना गया था। उन्होंने शानदार 59 रन बनाए थे। इसमें सात चौकों और चार छक्के शामिल थे।
वीरेन्द्र सहवाग
रणजी ट्रॉफी में खेल रहे वीरेन्द्र सहवाग चोटिल हो गए हैं। उन्हें अंगुली में चोट लगी है। चोट के कारण सहवाग मैदान पर नहीं उतरे। ऎसे में उनके टीम में चयन को लेकर संशय बना हुआ है।
सुरेश रैना
सुरेश रैना की भी टीम में वापसी हो सकती है। युवराज और रैना के बीच नंबर छह के लिए टक्कर है। इंग्लैण्ड के खिलाफ अभ्यास मैच में रैना को ए टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। यह मैच ड्रा हो गया था। इस मैच में रैना कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने पहली पारी में 20 और दूसरी पारी में 19 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैण्ड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रैना ने सिर्फ एक फिफ्टी लगाई थी। साथ ही दो बार ही डबल डिजिट का स्कोर बना पाए थे। उन्होंने इंग्लैण्ड के खिलाफ सीरीज के दौरान एक बार सिर्फ 79 रन बनाए थे।
पीयूष चावला
पीयूष चावला को भी टीम में लिया जा सकता है। चावला ने आखिरी टेस्ट 2008 में कानपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उस समय मुख्य चयनकर्ता के.श्रीकांत थे। श्रीकांत ने रैना को टीम में लेकर सबसे चौंका दिया था। न्यूजीलैण्ड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान दो मैच में उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया था।
हरभजन सिंह
हरभजन सिंह की टीम में वापसी मुश्किल लग रही है। पीयूष चावला और हरभजन में से किसी एक को टीम में शामिल किया जा सकता है। हरभजन सिंह को टी-20 विश्वकप में लिया गया था। हाल ही में बीसीसीआई ने हरभजन को ए सी बी ग्रेड में डाल दिया था। ऎसा उनकी खराब फॉर्म के कारण किया गया है। इस कारण हरभजन सिंह की टीम में वापसी काफी मुश्किल लग रही है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें