टायर फैक्ट्री में आग,4 झुलसे 

अलवर। 
शहर के औद्योगिक क्षेत्र के एमआईए इलाके में एक टायर फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण लाग लग गई। इसमें फैक्ट्री के चार कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। चारों को एक अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया गया। 

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7.30 बजे फैक्ट्री के चार कर्मचारी पुराने टायरों को जलाकर ऑयल निकाल रहे थे। अचानक ऑयल निकालने की मशीन का कोयलर फट गया। इससे आग लग गई। 

इस बीच गरम ऑयल कर्मचारियों के शरीर पर गिर गया। इससे आलम खान,तैय्यब खान,रामचन्द्र और भीम सिंह बुरी तरह झुलस गए। आग की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रगेड की गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top