धन बरसेगा तेरस पर... 
जयपुर। 
यश, वैभव और समृद्धि के पांच दिवसीय पर्व की शुरूआत रविवार से होगी। पहले दिन खरीदारी के लिहाज से महापर्व माने जाने वाले धनतेरस को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। व्यापारियों ने भी ग्राहकों को लुभाने का पूरा इंतजाम कर रखा है। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक इस धनतेरस पर करीब 520 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। पिछली बार मंदी ने जरूर कुछ बाजार का जायका बिगाड़ दिया था, लेकिन इस बार लोग खरीदारी को बेताब दिख रहे हैं। धनतेरस पर बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण और वाहन खरीदने की परम्परा है। 

वैभव के उजियारे में खनकेंगी खुशियां
home news

स्विच ऑन होते ही जगमगा उठे बाजार 
रोशनी के स्विच ऑन होते ही शनिवार को शहर के लगभग सभी बाजार जगमगा उठे। टोंक रोड पर टोंक फाटक पुलिया से गोपालपुरा पुलिया तक का बाजार में पहली बार रोशनी की गई। विधायक कालीचरण सराफ ने रोशनी का स्विच ऑन किया। वहीं, सांगानेर प्रताप नगर सेक्टर 8, खजाने वालों का रास्ता भी चांद-सितारें, एलइडी लाइटों से रोशन हो गए।

गणगौरी बाजार में लगे विद्युतीय गिटार, खजूर के पेड़ लोगों को लुभा रहे हैं। चौड़ा रास्ता सतरंगी रोशनी से सराबोर हो उठा। किशनपोल बाजार भी शनिवार को दिवाली के लिए व्यापार मंडल द्वारा की गई सजावट से जगमग हो गया। इस अवसर पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री लालचंद कटारिया और महापौर ज्योति खंडेलवाल ने दीप जलाकर दीपोत्सव-2012 कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में विधायक मोहनलाल गुप्ता, पुलिस कमिश्नर बी.एल. सोनी, राजस्थानी फाउंडेशन के उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष खूंटेटा सहित विभिन्न पदाधिकारी भी मौजूद थे। जवाहर नगर व्यापार मण्डल पुलिया नम्बर एक की सजावट व रोशनी का स्विच ऑन शनिवार को गलता पीठ के अवधेश महाराज के सान्निध्य में हुआ। इस मौके पर मण्डल के अध्यक्ष राजेन्द्र नारंग, राजापार्क व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रवि नैयर, पदमचन्द जैन, विजय आहूजा, नरेश अरोड़ा, लेखराज जेसवानी, संजय नारंग समेत अनेक व्यापारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।

इन बाजारों में आज होगी रोशनी
ब्रह्मपुरी बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष माणक शर्मा ने बताया कि रोशनी का शुभारम्भ रविवार को होगा। घीवालों का रास्ता बाजार में लाइट का शुभारम्भ होने के बाद दर्शकों को मुख्य द्वार पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर के प्रथम पूज्य की झांकी के दर्शन होंगे। चांदी की टकसाल व्यापार मंडल महासचिव जहीर अहमद ने बताया कि यहां रोशनी के साथ मनोरंजन भी होगा।

ये हैं खरीदारी के शुभ मुहूर्त
चौघडियां समय 
चर प्रात: 8.08 से 9.29 बजे तक 
क्या खरीदें- वाहन, कम्प्यूटर, नए कार्यारम्भ 
लाभ अमृत प्रात: 9.30 से 12.11 बजे तक
क्या खरीदें- सोना, चांदी, जमीन जायदाद 
शुभ दोपहर 1.32 से दोपहर 2.52 बजे तक
क्या खरीदें- ज्वैलरी, कम्प्यूटर, कपड़े, घरेलू वस्तुएं
शुभ-अमृत रात्रि 5.34 से 8.45 बजे तक
क्या खरीदें- घरेलू वस्तुएं

अमृतसर्वार्थ सिद्धि योग और हस्त नक्षत्र का संयोग 
शास्त्रानुसार दीपदान के समय जो तिथि होती है उसी अनुसार पर्व मनाते हैं। 11 नवम्बर रविवार को द्वादशी तिथि दोपहर 1.29 बजे तक रहेगी। इसके बाद 1.30 बजे से 12 नवम्बर को प्रात: 10.35 बजे तक त्रयोदशी रहेगी। दीपदान के समय त्रयोदशी होने से धनतेरस रविवार को ही मनाया जाएगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top