गडकरी के "फर्जीवाडे" पर संघ मौन
नागपुर।
मजबूत लोकपाल की वकालत
संघ प्रमुख ने भ्रष्टाचार को लेकर केन्द्र की यूपीए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने रिटेल में एफडीआई का विरोध करते हुए इसे छोटे कारोबारियों के खिलाफ बताया।
उन्होंने भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए मजबूत लोकपाल की वकालत की। भागवत ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए मजबूत लोकपाल की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक यह नहीं बन पाया है। उन्होंने कहा कि चरित्र निर्माण से ही भ्रष्टाचार दूर हो सकता है। यह देखा गया है कि आर्थिक रूप से संपन्न लोग ही ज्यादा भ्रष्टाचार करते हैं।
कश्मीर को लेकर नीति सही नहीं
संघ प्रमुख ने कहा कि कश्मीर को लेकर भारत सरकार की नीति सही नहीं है। चीन लगातार आगे बढ़ता जा रहा है और भारत पिछड़ता जा रहा है। चीन आज भी
भारत के लिए बड़ी चुनौती है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में संघ के लोग
भागवत ने कहा कि संघ के कार्यकर्ता भी करप्शन फ्री इंडिया के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ कई आंदोलन चल रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता इन आंदोलनों में शामिल हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें