राजस्थान में अभी फेरबदल नहीं: सीएम 
जयपुर।
Ashok Gehlotमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि फिलहाल राज्य में मंत्रिमंडल में फेरबदल की अभी कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यहां सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पर कोई सियासी संकट नहीं है। यहां अभी फेरबदल की बातें सिर्फ कयासबाजी ही हैं। यह बात उन्होंने मंगलवार रात पीसीसी कार्यालय में कही। मुख्यमंत्री गहलोत 4 नवंबर को दिल्ली की रैली की तैयारियों के संबंध में पीसीसी अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान से विचार विमर्श करने आए थे। उन्होंने कहा कि दूदू की सभा के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। 
ऎसे में दिल्ली की रैली को सफल बनाने में राजस्थान का अहम योगदान होगा। गहलोत ने करीब डेढ़ घंटे तक पीसीसी अध्यक्ष डॉ चंद्रभान से रैली की तैयारियों के बारे में मंत्रणा की और फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उद्योग मंत्री राजेंद्र पारीक भी थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top