700 टन सोने से लदा जहाज लापता 
मास्को। 
तूफान में घिरा एक मालवाहक जहाज रूस के सुदूर पूर्वी तट पर लापता हो गया है। इस जहाज पर 700 टन सोना लदा हुआ है।मीडिया की खबरों के अनुसार अमूरस्क्या नाम का यह जहाज ओखेट्स्क नामक समुद्र में लापता हो गया। जहाज ने तूफान में घिरे होने का संदेश भेजा था लेकिन जो टैंकर मदद के लिए बढ़ा उसे जहाज मिला ही नहीं।
खराब मौसम के कारण बचाव व तलाशी अभियान प्रभावित हो रहा है। जहाज जब लापता हुआ तब उसमें करीब 71.7 लाख डालर का 700 मीट्रिक टन कच्चा सोना लदा हुआ था। जहाज की तलाश में तीन जहाज,विमान व एक हैलिकॉप्टर को लगाया गया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top