गुस्से में गरजीं सोनिया, खोल दी बीजेपी की पोल
मेंगलूर. 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा पर यूपीए सरकार के खिलाफ झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा भाजपा शासित राज्य, खासकर कर्नाटक सरकार खुद भ्रष्टाचार में गले तक डूबी है। सोनिया गांधी गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति वैश्विक मंदी के कारण प्रभावित हुई है। इसीलिए सरकार को ईंधन एवं रसोई गैस के दाम बढ़ाने को मजबूर होना पड़ा है। 
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कैंसर की बीमारी जैसा है जो सबसे अधिक गरीबों को शिकार बनाता है। यूपीए सरकार भ्रष्टाचार से निपटने के लिए सूचना का अधिकार कानून लेकर आई थी। इसी क्रम में लोकपाल विधेयक भी संसद में पेश किया गया। लेकिन भाजपा ने इसे पारित नहीं होने दिया। सोनिया ने कर्नाटक में सूखे के संकट का जिक्र भी किया। कहा कि वह दिल्ली लौटकर इस बारे में सरकार से बात करेंगी। जिससे राज्य को और वित्तीय मदद दी जा सके।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top